- Hindi News
- वेद विद्यापीठ का शिवरात्रि वार्षिक महोत्सव 17 को
वेद विद्यापीठ का शिवरात्रि वार्षिक महोत्सव 17 को
पुष्कर| ब्रह्मासावित्री वेद विद्यापीठ पुष्कर न्यास का वार्षिक महोत्सव एवं शिवरात्रि महापर्व 17 फरवरी को समारोहपूर्वक आयोजित किया जाएगा।
विद्यापीठ के आचार्य वैभव जोशी ने बताया कि महोत्सव के तहत 17 फरवरी की सुबह 6.30 से 9 बजे तक शिवार्चन (रुद्राभिषेक), 10 से 12 बजे तक मंचस्थ कार्यक्रम, 12.30 से 2 बजे तक प्रसाद वितरण किया जाएगा। रात 8 से 10 बजे तक स्वामी गोविंददेव गिरी महाराज का सत्संग एवं शिवरात्रि पर्व पर प्रवचन होंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी होंगे, अध्यक्षता उज्जैन के प्रो. रूपकिशोर शास्त्री करेंगे, विशिष्ट अतिथि पुणे के चंद्रकांत केले, विधायक सुरेश सिंह रावत एवं नगर पालिका अध्यक्ष कमल पाठक होंगे।