पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरोवर के घाटों पर लगाई झाड़ू, 3 घंटे में चमका दिए

सरोवर के घाटों पर लगाई झाड़ू, 3 घंटे में चमका दिए

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीर्थराजपुष्कर की जय-जयकार करते सैकड़ों महिला-पुरुष जब हाथों में झाड़ू लेकर सरोवर के घाटों पर आए तो देखने वाले देखते ही रह गए। तीन घंटे तक अपार श्रद्धा के साथ जुटे इन लोगों ने घाटों को चमका दिया। बाहर से आए श्रद्धालु और विदेशी पर्यटकों ने यह नजारा देखा तो दंग रह गए।

भारत स्वाभिमान रेस्क्यू कमेटी का साप्ताहिक स्वच्छता पवित्रता अभियान का रविवार को पुष्कर सरोवर के मुख्य गऊघाट पर भारत माता तीर्थ राज पुष्कर के उदघोषों के बीच आगाज हुआ। पहले दिन दोनों संस्थानों के कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों तीर्थ पुरोहितों ने करीब तीन घंटे सरोवर के घाटों पर झाडू लगाकर श्रमदान किया। साथ ही रॉयल सेवा समिति की ओर से मुख्य घाटों पर 10 कचरा पात्र रखे गए। भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी अंशुल जयसिंघानिया रेस्क्यू कमेटी के अध्यक्ष अमित भट्ट के निर्देशन में रविवार की सुबह करीब 9 बजे गऊघाट पर सफाई अभियान की शुरुआत की गई। अभियान को पहले ही दिन नगर वासियों का जबर्दस्त समर्थन मिला और बड़ी संख्या में लोग सफाई करने घाटों की पहुंच गए।

इन घाटों की सफाई

पहलेदिन लोगों ने मुख्य गऊघाट से राम घाट, बद्री घाट, झूलेलाल घाट, वराह घाट होते हुए ग्वालियर घाट तक के सभी घाटों पर झाडू लगाकर सफाई की। पतंजलि योग समिति के पुष्कर तहसील प्रभारी मोतीलाल शर्मा ने बताया कि अभियान आगामी 8 सप्ताह तक प्रत्येक रविवार को चलेगा। अगले रविवार को ब्रह्मा मंदिर से गुरु द्वारे तक के मुख्य बाजार की सफाई की जाएगी। रविवार को घाटों पर सफाई करने वालों में हरगोपाल पाराशर, ओम प्रकाश पाराशर, नरेंद्र पाठक, मोनू, हेमंत रायता, बालकृष्ण पाराशर, जयकुमार पाराशर रेशु, नेहरू पंडित, विष्णु शर्मा, कमल रामावत, रघु पारीक, बसंती मालू, दीपिका, सुनीता पाराशर आदि शामिल थे।

सरोवर के घाटों की सफाई करते भारत स्वाभिमान रेसक्यू कमेटी के कार्यकर्ता।

खबरें और भी हैं...