अजमेर। श्राद्ध पक्ष की पितृ अमावस्या के मौके पर मंगलवार को पुष्कर सरोवर में
पिंडदान, तर्पण आदि पितृ कार्य करने के लिए दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
श्राद्ध पक्ष की अमावस्या के मौके पर पुष्कर सरोवर में पितृ कार्य करने का विशेष धार्मिक महत्व है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन पुष्कर सरोवर के तट पर श्राद्ध करने से दिवंगत पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है तथा वे प्रसन्न होते हैं।
इसी के चलते मंगलवार को दिन भर सरोवर में वैदिक मंत्रोचारण के बीच पुरखों को पिंडदान तर्पण करने के लिए श्रद्धालुओं का जमघट लगा रहा। राजस्थान के अलावा अन्य प्रदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पितृ कार्य करने आए।
शाम को वेद पाठी बालकों ने
जम्मू-कश्मीर समेत देश के विभिन्न प्रदेशों में आई प्राकृतिक आपदा के शिकार हुए अज्ञात लोगों देश के लिए शहीद हुए सैनिकों की आत्म शांति के लिए सरोवर में सामूहिक रूप से तर्पण किया।