पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झगड़ा करते चार गिरफ्तार

झगड़ा करते चार गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्करन्यूज| पुष्कर

नशेकी हालत में सोमवार रात सरेआम झगड़ा-फसाद कर उत्पात मचा रहे दो नेपाली समेत चार युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गए। अदालत ने चारों को जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार नेपाल निवासी विनोद प्रेम तथा पुष्कर निवासी सत्यनारायण कमलेश खत्री नशे की हालत में झगड़ा-फसाद कर उत्पात मचा रहे थे। रात्रि गश्ती दल ने युवकों से समझाइश की, लेकिन वे नहीं माने। इस पर पुलिस ने उन्हें शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। चारों को मंगलवार को अदालत में पेश किया, जहां उनकी जमानत खारिज करते हुए जेल भिजवा दिया गया।