पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में उमड़े ग्रामीण

शिविर में उमड़े ग्रामीण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर। गांव गनाहेड़ा में आयोजित भामाशाह पंजीयन शिविर में मंगलवार को दूसरे दिन भी ग्रामीणों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी। ग्रामीणों को भामाशाह के पंजीयन के लिए कर्मचारियों कम्प्यूटर ऑपरेटर की कमी का सामना करना पड़ रहा है।
आलम यह है कि मंगलवार को करीब 350 परिवारों का पंजीयन किया गया। जबकि दो सौ से अधिक परिवारों को दिनभर के इंतजार के बाद बैरंग लौटना पड़ा।सरपंच बिदामी देवी रावत ने प्रशासन से शिविर की अवधि बढ़ाने तथा कम्प्यूटर ऑपरेटर भी बढ़ाने का आग्रह किया है।