पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्र छात्राओं का आंदोलन जारी

छात्र-छात्राओं का आंदोलन जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुष्कर. सरकारीस्कूलों के समय परिवर्तन की मांग को लेकर पिछले पांच दिनों से चल रहा छात्र-छात्राओं का आंदोलन तूल पकड़ रहा है।

एनएसयूआई के बाद अब विद्यार्थियों के समर्थन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मैदान में उतर आई है। शनिवार को परिषद के कार्यकर्ताओं ने छात्रों के आंदोलन की खुलकर पैरवी की तथा राउमावि के शाला प्रधान शिक्षकों का घेराव कर उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई। दूसरी ओर भाजपा नेताओं ने आंदोलन को विरोधी दल की भाजपा सरकार को बदनाम करने की साजिश बताते हुए विद्यार्थियों से समझाइश की मगर छात्र-छात्राएं विद्यालय समय परिवर्तन की मांग को लेकर अड़े रहे।छात्र-छात्राओं ने शनिवार को पांचवें दिन भी अपना आंदोलन जारी रखा। स्कूल खुलने के साथ ही आंदोलनरत छात्र-छात्राओं ने कस्बे में रैली निकाल कर शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।