पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुनंदा केस; थरूर से पांच घंटे पूछताछ, देर रात फिर बुलाया

सुनंदा केस; थरूर से पांच घंटे पूछताछ, देर रात फिर बुलाया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज नेटवर्क | नई दिल्ली

प|ीसुनंदा पुष्कर हत्याकांड में कांग्रेस सासंद शशि थरूर फंसते से नजर रहे हैं। एसआईटी ने गुरुवार को दो बार उनसे पूछताछ की। पहले सुबह 11.30 बजे बुलाया। पुलिस ने तब पांच घंटे तक सवाल-जवाब किए।

थरूर के साथ पांच और लोग बुलाए गए थे। थरूर के नौकर बजरंगी नारायण सिंह, दोस्त संजय दीवान, निजी सहायक प्रवीण कुमार और कार्डियोलॉजिस्ट रजत मोहन। सभी को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की गई। शेष| पेज 6

इसकेबाद थरूर को छोड़ दिया गया। लेकिन बाकी पांचों से अलग-अलग सवाल-जवाब होते रहे। इस दौरान कई नए तथ्य सामने आए। ऐसी बातें भी सामने आई जो थरूर अब तक छुपाते रहे थे। ऐसे में रात साढ़े दस उन्हें फिर से वसंत विहार थाने आने को कहा गया। इस बार थरूर से करीब दो घंटे तक पूछताछ की गई।

एसआईटी ने थरूर से पूछा, पिछले साल 15 जनवरी को तिरुवनंतपुरम से दिल्ली लौटने पर ऐसा क्या हुआ था जो सुनंदा आपको एयरपोर्ट पर ही छोड़कर चली गई थीं? इसके अलावा उनसे 50 से ज्यादा सवाल पूछे गए। थरूर से चार हफ्तों में यह तीसरी पूछताछ है। 5 फरवरी को एसआईटी ने सुनंदा के बेटे शिव मेनन से भी पूछताछ की थी।

आईपीएलविवाद पर भी पूछे गए कई कड़े सवाल

दिनमें थरूर से 2010 के आईपीएल विवाद को लेकर भी कड़े सवाल-जवाब किए गए। तब थरूर विदेश राज्यमंत्री होते थे। उन पर अपने पद का दुरुपयोग कर सुनंदा को 94 करोड़ रुपए का लाभ पहुंचाने का आरोप लगे थे। पद भी छोड़ना पड़ा था। सुनंदा आईपीएल की कोच्चि टीम से जुड़ी थीं।

सुनंदाका विसरा सैंपल जांच के लिए अमेरिका भेजा गया

एसआईटीने सुनंदा का विसरा सैंपल अमेरिका की एफबीआई लैब भेजा है। ताकि पता लगाया जा सके कि सुनंदा को जो जहर दिया गया था, उसमें रेडियोएक्टिव पदार्थ थे या नहीं। सुनंदा को पोलोनियम-10 जहर देने की बात सामने आई थी। रिपोर्ट 30 दिन बाद आने की उम्मीद है।

थाना तो ऐसा ही होता है : शशिथरूर गुरुवार को वसंत विहार थाने में। अब तक तीन बार जा चुके हैं यहां।

{थरूर शुक्रवार को त्रिवेंद्रम जा रहे हैं। इसलिए गुरुवार रात ही बुलाया गया।

{नौकरोंने बताया सुनंदा और थरूर में झगड़े होते थे। कई बार मैडम साहब का कॉलर भी पकड़ लेती थीं।

{थरूरसे अधिकांश सवाल सुनंदा की जिंदगी के अंतिम 5 घंटे के बारे में किए।

{सुनंदाके बेटे शिव ने कहा था कि मां आईपीएल के बारे में कुछ बताना चाहती थी। पर बता नहीं पाई। थरूर से उस बारे में भी पूछा गया।

{ दिनमें संजय दीवान ने जो बातें बताई थीं उन पर थरूर की सफाई ली गई। साथ ही पूछा गया कि और कोई बात हो तो अभी ही बता दें।

{नौकरों और सहायक से मिले जवाबों पर क्रॉस क्वेश्चनिंग भी की गई