पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉलेज की जमीन आवंटन का प्रस्ताव दूसरी बार पास

कॉलेज की जमीन आवंटन का प्रस्ताव दूसरी बार पास

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीयराजकीय कॉलेज के भवन निर्माण के लिए नगर पालिका के तत्कालीन बोर्ड की ओर से निशुल्क जमीन आवंटन का प्रस्ताव पारित कर स्वीकृति के लिए राज्य सरकार के पास भेजा गया है। इस प्रस्ताव की पत्रावली गत करीब आठ माह से राज्य सरकार के पास ठंडे बस्ते में पड़ी है। हैरानी की बात यह है कि सरकार ने पूर्व प्रेषित प्रस्ताव पर कोई निर्णय नहीं किया। इसके बावजूद भाजपा बोर्ड ने साधारण सभा की बैठक में कॉलेज के लिए निशुल्क जमीन आवंटन का दूसरी बार प्रस्ताव पारित कर दिया। अब यह प्रस्ताव भी पालिका की ओर से राज्य सरकार को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।

बुधवार को पुष्कर नगर पालिका के भाजपाई बोर्ड की पहली बैठक पालिकाध्यक्ष कमल पाठक की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें बजट समेत 6 प्रस्तावों पर विचार विमर्श कर निर्णय किया गया। इनमें राजकीय कॉलेज को खरेखड़ी रोड स्थित खसरा संख्या 2148/2982 के रकबा 9.0300 हैक्टेयर में से 10 बीघा भूमि निशुल्क आवंटन करने का भी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर मंजूरी के लिए राज्य सरकार को भिजवाने का निर्णय किया गया।

प्रस्ताव किया स्वीकृत

^पूर्वमें राजकीय कॉलेज के लिए सशुल्क भूमि आवंटित करने का प्रस्ताव पारित किया गया था, जबकि बुधवार को पालिका बोर्ड ने कॉलेज के लिए निशुल्क जमीन आवंटित करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से स्वीकृत किया है। -शशिकांतशर्मा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, पुष्कर

मंजूरी के लिए सरकार को भेजा प्रस्ताव

^मेरेकार्यकाल के दौरान आयोजित बोर्ड की साधारण सभा में कॉलेज के लिए आवासीय दर अथवा राज्य सरकार के दिशा-निर्देशानुसार 10 बीघा भूमि आवंटित करने का निर्णय लिया गया। यही प्रस्ताव स्वीकृति के लिए राज्य सरकार को भेजा गया था। -मंजूकुर्डिया, पूर्व पालिकाध्यक्ष पुष्कर