पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सावित्री पहाड़ी पर रोप वे की कवायद

सावित्री पहाड़ी पर रोप-वे की कवायद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुष्कर | सावित्रीपहाड़ी पर पिछले लंबे समय से बाधित रोप-वे निर्माण को फिर से शुरू करने की कवायद तेज हो गई है। इसी के चलते बुधवार को जिला कलेक्टर आरुषि मलिक के निर्देशानुसार एडीएम सिटी हरफूल सिंह यादव, पालिका के ईओ शशिकांत शर्मा, सार्वजनिक निर्माण विभाग के एक्सईएन रोप-वे निर्माता कंपनी के उपाध्यक्ष श्रवण अग्रवाल आदि ने सावित्री पहाड़ी का दौरा कर रोप-वे का मौका निरीक्षण किया।

इस दौरान सुरक्षा समेत विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। भाजपा नेता अरुण वैष्णव ने भी अधिकारियों से रोप-वे की आवश्यकता पर जोर देते हुए कई सुझाव दिए।