मेघवंश महासभा का सदस्यता अभियान शुरू
अखिलमेघवंश महासभा संस्थान पुष्कर की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को बाबा रामदेव मंदिर में अध्यक्ष मक्खनलाल दौराया की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
महासभा के महामंत्री भंवर सिंह भियावत ने बताया कि बैठक में महासभा के सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई तथा 10वें सामूहिक विवाह सम्मेलन की स्मारिका संपादन के लिए भामाशाहों संतों के संदेश संकलित किए गए। सभा में श्रीराम चौहान, ऊंकारलाल भगत, पूर्णमल, भंवरलाल, मंगलाराम, लालाराम, तेजपाल आदि समाज बंधु उपस्थित थे।