पालिका का वार्डवार सफाई अभियान शुरू
राजस्थानस्वच्छ सप्ताह के तहत नगर पालिका की ओर से पुष्कर में वार्डवार सफाई अभियान शुरू किया गया है। पालिकाध्यक्ष कमल पाठक ईओ शशिकांत शर्मा ने बताया कि सोमवार को वार्ड संख्या 1 2 से सफाई अभियान की शुरुआत की गई है। मंगलवार को वार्ड संख्या 3 4 में , 10 दिसंबर को 5 6 में, 11 को वार्ड 7 8 में, 12 को 9, 10 11 में, 13 दिसंबर को वार्ड 12, 13 14 में, 14 को 15, 16 17 में एवं 15 दिसंबर को वार्ड संख्या 18, 19 20 में सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके सफल क्रियान्वयन के लिए वार्ड प्रभारी फतह सिंह गौड़, सह प्रभारी संतोष कुमार, श्रवणलाल जमादार, लक्ष्मण गुर्जर जमादार रामलाल जमादार को नियुक्त किया गया है। पालिका प्रशासन ने नगर वासियों से अभियान में सहयोग की अपेक्षा की है।
सफाईके लिए विशेष कचरा एंबुलेंस
कस्बेके मुख्य बाजार से कचरा उठाने के लिए नगर पालिका ने विशेष कचरा एंबुलेंस का शुभारंभ किया है। पालिका के सफाई निरीक्षक फतह सिंह गौड़ ने बताया कि यह एंबुलेंस प्रतिदिन सुबह 11 से शाम 4 बजे तक जाट विश्राम स्थली से गुरुद्वारा तक के मुख्य बाजार से कचरा संग्रहण करेगी। गौड़ ने कस्बे के सभी दुकानदारों से दुकानों के बाहर कचरा पात्र रखने तथा एंबुलेंस में ही कचरा डालने के लिए पाबंद किया है।