पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क पर गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों से वसूला जुर्माना

सड़क पर गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों से वसूला जुर्माना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुष्कर| नगरपालिका प्रशासन ने सोमवार को कस्बे में अस्थायी अतिक्रमण कर गंदगी फैलाने वाले 11 दुकानदारों से 5200 रुपए जुर्माना वसूला। पालिका के सफाई निरीक्षक फतह सिंह गौड़ ने बताया कि स्वच्छ राजस्थान सप्ताह के तहत पुष्कर में अभियान शुरू किया गया है। अभियान के पहले दिन 11 दुकानदारों के खिलाफ नगर पालिका एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उनसे जुर्माना लिया गया। साथ ही सभी दुकानदारों को अपने-अपने प्रतिष्ठानों के बाहर कचरा पात्र रखने की हिदायत दी गई है। गौड़ ने बताया कि दुकानों सड़कों पर कचरा फैलाने वालों के खिलाफ नियमानुसार न्यायालय में भी चालान पेश किए जाएंगे।