जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित
पुष्कर | रॉयलसेवा समिति की ओर से सोमवार को अजनेश्वर संस्कृत विद्यालय में स्वेटर वितरण समारोह आयोजित किया गया। समिति के महासचिव गजेंद्र पाराशर ने बताया कि इस मौके पर मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष कमल पाठक, उपाध्यक्ष मुकेश कुमावत, संत वेंकटेश प्रपन्नाचार्य महाराज, पार्षद महेश पाराशर, कमल रामावत, युवा मोर्चा अध्यक्ष कमल जैकी पाराशर, जीवण पाराशर, गोवर्धन पाठक आदि ने 75 निर्धन छात्र-छात्राओं को सर्दी से बचाव के लिए स्वेटर वितरित किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष पाठक ने समिति के सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए हरसंभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया। संस्कृत विद्यालय के प्राचार्य रामकिशन शर्मा ने अतिथियों समिति के कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर समिति के नवल पाराशर, नरेंद्र, पीयूष पाराशर, शिवा भाटी, संजय पाराशर, चेतन, मनीष, विनोद, विनोद पाराशर, विजेंद्र, बालमुकुंद, अजय पाराशर, संदीप पाराशर, दीपक कुमावत आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन समिति के संरक्षक नेहरू पंडित ने किया।