पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुष्कर सरोवर की महाआरती में उमड़ा सैलाब

पुष्कर सरोवर की महाआरती में उमड़ा सैलाब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुष्करनगरपालिका में भाजपा का बोर्ड बनने के उपलक्ष्य में सोमवार को पाराशर नवयुवक मंडल की ओर से बद्री घाट पर पुष्कर सरोवर का महाभिषेक महाआरती की गई। इसमें जनप्रतिनिधियों नगर के प्रबुद्ध नागरिकों समेत जन सैलाब उमड़ गया।

मंडल के प्रवक्ता राहुल पाराशर ने बताया कि सोमवार शाम बद्री घाट पर पुष्कर सरोवर की महाआरती की गई। इससे पूर्व विधायक सुरेश सिंह रावत, पालिकाध्यक्ष कमल पाठक समेत नवनिर्वाचित भाजपा पार्षदों गणमान्य नागरिकों ने वैदिक मंत्रोचारण के बीच सरोवर की पूजा की तथा दुग्धाभिषेक किया।

महाभिषेक महाआरती के बाद विधायक रावत, पालिकाध्यक्ष पाठक समेत सभी उपस्थित पार्षदों का मंडल कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। महाआरती के उपलक्ष्य में बद्री घाट पर फूल-मालाओं रोशनी की विशेष सजावट की गई तथा घाट की सीढ़ियों पर आकर्षक रंगोलियां सजाई गई।

महाआरती में मुख्य रूप से पूर्व पालिकाध्यक्ष जनार्दन शर्मा, सूरज नारायण पाराशर, मंजू कुर्डिया, थानाप्रभारी रवींद्र सिंह, पार्षद महेश पाराशर, मीना राजगुरु, मंजू शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश पाराशर, पालिका के ईओ शशिकांत शर्मा आदि ने शिरकत की।