युगल नृत्य ने मोहा मन
लोकगीत और संगीत सहित विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन
भास्करन्यूज| पुष्कर
सूरजनारायणपारीक महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में चल रहे सांस्कृतिक एवं साहित्यिक सप्ताह के दूसरे चरण में गुरुवार को नॉन फायर डिश, आशु भाषण एवं युगल नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
महाविद्यालय प्राचार्या डा. बीना शर्मा ने बताया कि सचिव रवि पारीक के सानिध्य में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। युगल नृत्य प्रतियोगिता में प्रतियोगी छात्राध्यापिकाओं ने राजस्थानी लोकगीतों फिल्मी गीतों पर नृत्य कर खूब तालियां बटोरी। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मैत्रेयी एवं गार्गी सदन ने प्राप्त किया। सरस्वती एवं गार्गी सदन दूसरे लक्ष्मी सदन तीसरे स्थान पर रहा। सलाद प्रतियोगिता में गार्गी सदन की राजश्री कुमावत एवं संतोषी जोशी विजयी रही।
नॉन फायर डिश प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थानों पर रीना सेन, जयश्री शेखावत पूनम रही। आशु भाषण प्रतियोगिता में अंतिमा शर्मा मोना राठौड़ ने बाजी मारी। मनीला गोस्वामी दूसरे पूनम पाराशर एवं संगीता तीसरे स्थान पर रही। शुक्रवार को वाद विवाद, युगल गायन एवं एकाभिनय प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।