जयकारों के बीच चली बाबा की संदेश यात्रा
बावलियाबाबा के जयकारों के साथ गुरुवार को तीसरी दिव्य संदेश यात्रा शुरू हुई। इसके पहले चौरासिया मंदिर में पं. प्रभुशरण तिवाड़ी के आचार्यत्व में नगरदेव पं. गणेशनारायण बावलिया बाबा की पूजा की गई। मैन मार्केट में श्रीकल्याणरायजी मंदिर महंत रणछोड़दास पुजारी की अगुवाई में भक्तों ने सजे-धजे रथ में बाबा के चित्र की आरती उतारी। यात्रा का रथ आकावाली ढाणी, ओजटू, नूनिया गोठड़ा होते हुए बख्तावरपुरा पहुंचा। ग्रामवासियों ने रथ भक्तों का स्वागत किया। भगवत जन कल्याण मिशन चिड़ावा की परमहंस पीठ के इस आयोजन में पं. तिवाड़ी और दस अन्य साथी झुंझुनूं, सीकर और जयपुर जिले के गांव-कस्बों में भजनों से जीवन चरित सुनाते हुए बावलिया बाबा का गुणगान करेंगे। यात्रा में राधेश्याम सेकसरिया, सुरेशसिंह शेखावत, श्याम राणा, फिरोज खंडेला, ग्यारसीलाल नाई, सिकंदर राव, शंभुदयाल सिवानी, पवन नवल जोशी शामिल हैं।
शुभारंभपर लिया हिस्सा : दिव्यसंदेश यात्रा के शुभारंभ पर गणेशजी चैरिटी ट्रस्ट के प्रतिनिधि पुष्करलाल केडिया, अग्रवाल जन कल्याण समिति के सचिव दामोदर हिम्मतरामका, हीरालाल चौधरी, राधेश्याम सेकसरिया, धर्मपाल मिठारवाल, भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुकेश जलिंद्रा, रेडीमेड वस्त्र व्यापार संघ के संयोजक सुभाष खंडेलिया, कपिल कटेवा कासी, श्यामसुंदर सोनी आदि उपस्थित थे।
बगड़. बावलियाबाबा की जीवनी पर मंगल पाठ करते श्रद्धालु।
चिड़ावा. चौरासियामंदिर के बाहर बावलिया बाबा की तृतीय दिव्य संदेश यात्रा के शुभारंभ पर श्रद्धालु।