विवाहिता ने फांसी लगाई
पुष्कर|गांव बांसेलीमें बुधवार को एक विवाहिता ने अज्ञात परिस्थितियों में अपने घर पर गले में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया तथा मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस को बुधवार दोपहर बांसेली निवासी मंजू (35) प|ी देवीलाल भांभी द्वारा फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। इत्तला मिलते ही एएसआई भवानी सिंह मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने पुष्कर के राजकीय चिकित्सालय में शव का पोस्टमार्टम कराया। घटना के दौरान मंजू घर पर अकेली थी। सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।