तीन फर्जी गाइड को टैफ ने पकड़ा, पुलिस ने हिदायत देकर छोड़ा
पुष्कर|पुष्कर मेंबिना लाइसेंस के विदेशी पर्यटकों को घूमा रहे तीन फर्जी गाइड को पर्यटक सहायता बल के जवानों (टैफ) ने पकड़कर पुष्कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने उन्हें बाद में हिदायत देकर छोड़ दिया। जानकारी के अनुसार दिलीप सिंह शेखावत एवं भरत सिंह नामक दो युवक पर्यटक गाइड बनकर पुष्कर में विदेशी पर्यटकों को घूमा रहे थे। इसी सूचना मिलते ही टैफ पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों युवकों को पकड़ लिया और उनसे गाइड का लाइसेंस मांगा, लेकिन दोनों ने लाइसेंस होने से मना कर दिया। इस पर दोनों को टैफ पुलिस थाने ले गई। इस बीच एक अन्य फर्जी गाइड ने टैफ के एक जवान को धमकी दी। इस पर उसे भी पकड़ लिया। बाद में तीनों फर्जी गाइडों को पुलिस ने हिदायत देकर छोड़ दिया।