पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डिस्कॉम की विजिलेंस टीम पर ग्रामीणों ने बोला हमला, जीप में भागकर बचाई जान

डिस्कॉम की विजिलेंस टीम पर ग्रामीणों ने बोला हमला, जीप में भागकर बचाई जान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवगोवलिया में बुधवार को बिजली चोरी का मामला पकड़ने पहुंची डिस्कॉम की तीन सदस्यीय विजिलेंस टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इसके चलते टीम ने जीप में भागकर जान बचाई। बाद में टीम ने पुष्कर पुलिस को साथ लेकर बिजली चोरी के आरोपी ग्रामीण की शीट भरी।

जानकारी के अनुसार डिस्कॉम के एईएन (विजिलेंस) वीडी दुबे को पास के गांव गोवलिया में एक ग्रामीण के घर पर बिजली चोरी होने की शिकायत मिली थी। इस पर दुबे दो सहयोगी कर्मचारी शिकायत की जांच करने मौके पर पहुंचे। कर्मचारी घर की फोटोग्राफी करते, इससे पहले बड़ी संख्या में ग्रामीण लामबंद हो गए। ग्रामीणों के उत्तेजित तेवर देख एईएन समेत तीनों कर्मचारी जान बचाकर जीप में सवार हो गए गांव से भागने लगे। ग्रामीणों ने पीछे से भी पथराव किया। गनीमत यह रही कि किसी के चोट नहीं आई। एईएन ने पुलिस थाने पहुंच आपबीत्ती सुनाई तथा लिखित में तहरीर देते हुए पुलिस की सहायता मांगी। बाद में टीम ने पुलिस के साथ दोबारा गांव पहुंच बिजली चोरी कर रहे ग्रामीण की शीट भरी। इस संबंध में थाने में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।

खबरें और भी हैं...