पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उड़न खटोले में बैठ कर रोप वे का निरीक्षण

उड़न खटोले में बैठ कर रोप-वे का निरीक्षण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुष्कर | संसदीयसचिव, पालिकाध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधियों अधिकारियों ने गुरुवार को उड़न खटोले में बैठ कर सावित्री पहाड़ी पर बहुप्रतीक्षित रोप-वे का निरीक्षण किया। साथ ही सावित्री माता मंदिर के दर्शन किए।

सावित्री पहाड़ी पर रोप-वे का निर्माण अंतिम चरण में चल रहा है। अब रोप शुरू करने के लिए रोप-वे निर्माता कंपनी को नगर पालिका जिला प्रशासन की हरी झंडी का इंतजार है। गुरुवार को संसदीय सचिव क्षेत्रीय विधायक सुरेश सिंह रावत, पालिकाध्यक्ष कमल पाठक भाजपाई कार्यकर्ताओं पार्षदों के साथ रोप-वे में उड़ान भर कर निरीक्षण किया। जनप्रतिनिधियों के बाद एसडीएम हीरालाल मीणा तहसीलदार गजराज सिंह सोलंकी ने भी उड़न खटोले में रोप-वे का भौतिक निरीक्षण किया। बताया गया है कि अभी रोप-वे का कार्य पूरा नहीं हुआ है। उधर , कंपनी प्रतिनिधियों का दावा है कि रोप-वे का काम पूरा हो गया है तथा यात्रियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हंै।

खबरें और भी हैं...