पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुष्कर | पुष्करनगर पालिका में काबिज भाजपाई बोर्ड की बुधवार

पुष्कर | पुष्करनगर पालिका में काबिज भाजपाई बोर्ड की बुधवार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुष्कर | पुष्करनगर पालिका में काबिज भाजपाई बोर्ड की बुधवार शाम 5 बजे साधारण सभा आयोजित की जाएगी। पालिकाध्यक्ष कमल पाठक की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष के बजट समेत 6 प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए अनुमानित बजट के अनुमोदन पर विचार कर निर्णय किया जाएगा। राजकीय महाविद्यालय को खरेखड़ी रोड पर खसरा नंबर 2148/2982के रकबा 9.0300 हेक्टेयर में से 10 बीघा अतिरिक्त जमीन निशुल्क आवंटन पर विचार होगा। जीएसएस निर्माण के लिए डिस्कॉम को पूर्व में आवंटित भूमि के स्थान पर उसी खसरा नंबर 787 में से 3828.12 वर्ग गज भूमि दोबारा आवंटन के लिए प्रकरण राज्य सरकार को प्रेषित करने पर विचार होगा। सफाई, कचरा परिवहन स्ट्रीट लाइट रखरखाव का ठेके का मार्च माह तक कार्योत्तर अनुमोदन के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा।

पुष्कर पालिका बोर्ड की बैठक आज, बजट समेत 6 प्रस्तावों पर होगी चर्चा

खबरें और भी हैं...