- Hindi News
- कुशालपुरा में अब 96 घंटे में होगी जलापूर्ति
कुशालपुरा में अब 96 घंटे में होगी जलापूर्ति
भास्कर न्यूज.रायपुर मारवाड़.
निकटवर्ती कुशालपुरा गांव में अब जलापूर्ति 72 घंटे की जगह 96 घंटों में होगी। जलदाय विभाग द्वारा आपूर्ति का समय बढाए जाने के चलते ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। गौरतलब है कि पिछले कई सालो से गांव को 72 घंटों के अंतराल पर जलापूर्ति मिल रही थी। इसे बिना सूचना अचनाक बढ़ा कर 96 घंटे कर दिए जाने के कारण लोगों को हलक तर करने की चिंता सता रही है। जलदाय विभाग के निर्णय का विरोध गांव में हो रहा है। ग्रामीण अरविंद लौहार, राजेन्द्र बागडी और मोहन देवासी ने बताया कि इसको लेकर वे जिला अधिकारियों से मिलेंगे।