- Hindi News
- आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज
आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज
खिंवाड़ा. पुलिसथाना क्षेत्र के रायपुरिया गांव में गत दिनों जहरीली दवा पीने से हुई युवक की मौत के मामले में नया मोड़ गया है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि उसके ससुराल पक्ष के सदस्य लंबे समय से परेशान कर रहे थे, इसके चलते युवक को आत्महत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ा। पुलिस ने मृतक के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मृतक की प|ी उसके साले के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार धनाराम पुत्र लालाराम प्रजापत निवासी मेवी कला हाल नाडोल ने रिर्पोट दर्ज कराई कि उसके भाई कालूराम की शादी 15 वर्ष पूर्व रायपुरिया निवासी शांति पुत्री तुलसाराम के साथ हुई थी। उसका भाई कालूराम भी पिछले कई माह से ससुराल रायपुरिया में ही रहता है। उसकी गत 11 सितंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीली दवा खाने से मौत हो गई थी। इस मामले में रिपोर्ट में आरोप लगाया कि मृतक की आत्मह्त्या करने से दो दिन पूर्व ही उसकी प|ी शांति उसके साले से झगड़ा हुआ था। ससुराल वालो से परेशान होकर उसके भाई ने जहरीली दवा पीकर अपनी आत्महत्या की है।
पुलिस ने मृतक की प|ी उसके साले के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की