बजरी ले जा रहा ट्रैक्टर जब्त
भास्कर न्यूज | रायपुर मारवाड़
खनिजविभाग की टीम ने बुधवार रात अवैध खनन करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई कर बजरी से भरा ट्रैक्टर जब्त कर उसके खिलाफ बर चौकी में मामला दर्ज करवाया है। खनिज विभाग के सर्वेयर नीरज जैन ने बताया कि पिछले कई दिनों से झाला की चौकी के आस-पास अवैध रूप से खनन किए जाने की शिकायत मिल रही थी। इस पर एक टीम लेकर बुधवार रात क्षेत्र का दौरा किया गया। इस दौरान बिना रॉयल्टी चुकाए काया भीला के नाले से बजरी निकाल कर भीला ग्राम की ओर ले जाते ट्रैक्टर चालक काया भीला निवासी पुष्पेंद्रसिंह पुत्र श्रवण सिंह को पकड़कर ट्रैक्टर जब्त कर लिया गया। चालक के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया है।