- Hindi News
- पिपलिया कलां में खड़े ट्रक में घुसा ट्रोला
पिपलिया कलां में खड़े ट्रक में घुसा ट्रोला
रायपुर मारवाड़ . निकटवर्तीपिपलिया कलां कस्बे में सोमवार सुबह पेट्रोल पंप के सामने खड़े ट्रक में गैस से भरा ट्रोला घुस गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पेट्रोल पंप के सामने एक ट्रक खड़ा था। सुबह करीब ग्यारह बजे एक गैस से भरा ट्रोला खड़े ट्रक में घुस गया। गनीमत रही कि टैंकर का सिर्फ सामने वाला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ।
अन्यथा गैस के रिसाव से बड़ा हादसा हो सकता था।