खींवल गांव में मेले में उमड़े श्रद्धालु
रायपुर मारवाड़ | खींवलग्राम में रविवार को देवनारायण के मंदिर पर मेले का आयोजन किया गया। देवनारायण मन्दिर ट्रस्ट एवं मेला कमेटी की ओर से देव छठ के अवसर पर रविवार को मेले का आयोजन किया गया। मेले में सुबह से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला प्रारंभ हो गया, जो देर सांय तक चलता रहा। पारम्परिक वेशभूषा में सजे धजे स्त्री-पुरुषो ने देव नारायण मन्दिर में पूजा-अर्चना की। इससे पूर्व शनिवार की रात्रि में भजन संध्या का आयोजन भी किया गया। भजन संध्या का आगाज गणपति वंदना से हुआ। इसके बाद कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर समां बांध दिया। भजन संध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।