बिना सूचना प्रकाशित कर दी निविदा स्थगित
प्रधान के कहने पर की स्थगित
^प्रधानअपने चहेतों को लाभ पहुंचाना चाहते हैं। उन्हीं के कहने पर निविदा स्थगित की गई है। अधिकारी अन्य कोई उचित कारण बता ही नहीं रहे। पिछले चार साल से एक ही फर्म सामग्री उपलब्ध करवा रही है। इस बार भी उसी फर्म को टेंडर देने का प्रयास किया जा रहा है। अन्यथा बिना किसी कारण निविदा को निरस्त क्यों किया गया। जब पांच लोगों ने फार्म लिए तो तीन ठेकेदारों को ही व्यक्तिगत रूप से सूचित किए जाने के पत्र लिखे गए। सभी को पत्र क्यों नहीं लिखा गया। अब्दुलजब्बार कुरैशी, प्रोपराइटर,भारत मेटेरियल एंड कांट्रेक्टर, रायपुर।
स्थगितकी गई है
^निविदास्थगित की गई है। जल्द ही पुन: निविदा निकाली जाएगी। जो लोग निविदा फार्म लेकर आए थे, उन्हें व्यक्तिगत रूप से सूचित कर दिया जाएगा। रामराजमीणा, बीडीआे,पंचायत समिति रायपुर।
नहीं बताया कारण
पंचायतसमिति के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की गई निविदा स्थगन की सूचना में भी कोई कारण नहीं बताया गया। सूचना में सिर्फ यह लिख दिया गया कि अपरिहार्य कारणों से निविदा प्रक्रिया स्थगित की जाती है। साथ ही किसी भी समाचार पत्र में निविदा स्थगन को लेकर कोई सूचना जारी नहीं की गई। एेसे में निविदा को लेकर लोगों के मन में कई तरह के प्रश्न पैदा हो गए हैं।
सूचना प्रकाशन में भी गड़बड़झाला
निविदासूचना के प्रकाशन में भी पंचायत समिति द्वारा भारी गड़बड़झाला किया गया। समिति द्वारा 18 सितम्बर को कार्यालय पत्रांक 667 के जरिए एक एेसे समाचार पत्र में सूचना प्रकाशित करवाई गई, जिसकी एक भी प्रति पंचायत समिति के किसी भी ग्राम में वितरित नहीं होती। वहीं उसी दिन पंचायत समिति द्वारा ही कार्यालय पत्रांक 668 के द्वारा एक अन्य ग्राम पंचायत की निविदा सूचना भी प्रकाशित करवाई गई, जिन्हें प्रांत के दो मुख्य समाचार पत्रों में प्रकाशित करवाया गया। एेसे में यह स्पष्ट हो जाता है कि पंचायत समिति में बैठे लोग यह चाहते ही नहीं कि लोगों को निविदा की सूचना मिले और कोई निविदा भरने पहुंचे, लेकिन इसके बावजूद लोगों को निविदा की भनक लग गई और कुछ लोगों ने टेंडर फार्म खरीद लिए।
भास्कर न्यूज | रायपुर मारवाड़
अपनेचहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए पंचायत समिति में अधिकारियों प्रधान की उपस्थिति में निर्माण सामग्री सप्लाई करने की निविदा स्थगित कर दी गई। कुछ ठेकेदारों ने बताया कि पंचायत