लिलांबा में स्काउट-गाइड शिविर आयोजित
लिलांबा में स्काउट-गाइड शिविर आयोजित
रायपुरमारवाड़| निकटवर्तीलिलांबा ग्राम में स्काउट-गाइड द्वितीय सोपान के शिविर में विद्यार्थियों को जीवन के विभिन्न गुर सीखाने की कवायद की जा रही है। स्वावलंबन और जीवन रक्षण जैसी मूलभूत चीजों के साथ ही संकट के समय अपने साथियों और खुद को बचाने के तरीके भी शिविर की योजना में शामिल है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए विद्यार्थी भी बड़ी ललक के साथ जरूरी बातों को सीखने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। हर शाम आयोजित कैंप फायर में संगीत रंगारंग कार्यक्रम के दौरान बच्चों का उत्साह देखते ही बनता है।