पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विजयनगर जाकर आरोपियों ने निकाली एटीएम से रकम

विजयनगर जाकर आरोपियों ने निकाली एटीएम से रकम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नकबजनों की तलाश में पहुंचा पुलिस दल

भास्करन्यूज | रायपुर मारवाड़

बरकस्बे में एक जेवरात व्यापारी के साथ हुई लूट के मामले में पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। आरोपियों ने व्यापारी से लूटे गए एटीएम का उपयोग भीलवाड़ा जिले के विजयनगर में जाकर किया था। वहां से 19 हजार रुपए की राशि निकाली गई थी। इस मामले में बुधवार को चोरों की तलाश में पुलिस दल विजयनगर पहुंचा है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गौरतलब है कि गत 13 सितम्बर को चोरों ने बर निवासी कालीचरण सोनी की दुकान में सेंध लगाई थी। इस दौरान चोर वहां से कैमरे, एलसीडी टीवी, जेवरात बनाने के काम आने वाले औजार, एटीएम कार्ड और सोने चांदी के जेवरात चुरा ले गए थे। एटीएम कार्ड चले जाने के बाद पुलिस को कार्ड इस्तेमाल किए जाने का अंदेशा हुआ था। इस पर पुलिस ने कालीचरण का एकाउंट स्टेटमेंट निकलवाया तब पता चला कि चोरों ने विजयनगर के मेन बाजार स्थित एसबीआई की एटीएम से उन्नीस हजार रुपए निकाले हैं। इस पर बुधवार सुबह ही एएसआई जालम सिंह के नेतृत्व में एक टीम विजयनगर पहुंच गई। टीम ने सबसे पहले बैंक की मदद लेते हुए एटीएम के वीडियो फुटेज खंगाले। स्टेटमेंट में दर्शाए समय के अनुसार पुलिस को जो तस्वीरें दिखी उनके आधार पर पुलिस चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

पहलेभी हुई है चोरी

चोरीका वारदात का शिकार हुए ज्वैलर के साथ बार-बार इस तरह की घटनाएं होने के चलते बर में भी अफवाहों का बाजार गर्म रहा। गौरतलब है कि कालीचरण की दुकान में तीन बार चोरी हो चुकी है। साथ ही मंगलवार रात उन्हें लूटने का प्रयास भी किया गया। इसी के चलते लोग कई तरह के कयास लगा रहे हैं। वारदात का शिकार हुए ज्वैलर के परिवार का डर के मारे बुरा हाल है। यह भी शक जताया जा रहा है कि कोई एक ही व्यक्ति इन सारी घटनाओं को अंजाम दे रहा है। पीड़ित परिवार ने भी पुलिस के आला अधिकारियों को जल्द से जल्द मामले का खुलासा कर राहत दिलवाने की मांग की है।