पत्नी ने पति को सौंपा पंचायत का चार्ज
भास्कर न्यूज | रायपुर मारवाड़/ पिपलिया कलां
क्षेत्रकी पिपलिया कलां ग्राम पंचायत में पूर्व सरपंच प|ी ने अपने पति और नवनिर्वाचित सरपंच को ग्राम पंचायत का चार्ज सौंपा। इस अवसर पर वर्तमान सरपंच और पूर्व सरपंच का पुत्र भावुक हो गया और उसकी आंखों से आंसू बहने लगे। साथ ही वहां मौजूद लगभग हर शख्स की आंखों से आंसू बहने लगे।
बस सपना था पूरा हो गया :
नवनिर्वाचित सरपंच गंगासिंह पंवार के पुत्र जितेंद्रसिंह ने बताया कि उसका परिवार ग्राम में ही स्थित एक निजी फैक्ट्री में नौकरी करते थे। मध्यमवर्गीय परिवार होने के बावजूद ग्राम में उनके परिवार को हमेशा सम्मान मिला। इसी के चलते पिछली बार सामान्य महिला के आरक्षित सीट पर ग्रामीणों ने उनकी माता उच्छब कंवर को सरपंच पद का उम्मीदवार बनाया और भरपूर समर्थन देकर जितवाया भी। माता के सरपंच बन जाने के बावजूद अपने पिता को सरपंच की कुर्सी पर बैठा देखने का उनका सपना अधूरा रह गया। इसी सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने पिछले पांच साल जनता की पूरी सेवा की। इसी का नतीजा रहा कि अनारक्षित सीट आते ही ग्रामवासियों ने उनके पिता को भी सरपंच के चुनाव में भारी मतों से जीत दिलाई और उनका सपना पूरा किया।
सभीका हुआ सम्मान
कार्यभारसंभालने के दौरान ग्राम पंचायत में सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने ग्राम के सभी पूर्व सरपंचों, वार्ड पंचों और नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया। मौके पर भारी भीड़ भी जमा रही।
पिपलिया कलां ग्राम पंचायत का पति को चार्ज सौंपती पूर्व सरपंच प|ी।