सालों से अधूरा सपना अब होगा पूरा
भास्कर न्यूज | रायपुर मारवाड़
पिछलेकई सालों से बाईपास सड़क पर उड़ती धूल और रास्ते पर जमे कीचड़ से ग्रामीणों को अब निजात मिलेगी। नवनिर्वाचित रायपुर प्रधान शोभा चौहान, सरपंच चैनाराम माली, उपप्रधान देवीसिंह चौहान ने बुधवार को गौरव पथ के तहत बनने वाली रायपुर बाईपास सड़क का शिलान्यास किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
गौरतलब है कि रायपुर बाईपास रोड पिछले कई सालों से बिखरी हुई है। सड़क पर सिर्फ नाम मात्र का डामर बचा है। जगह-जगह गहरे गड्ढे और उन गड्ढ़ों में जमा कीचड़ दस मिनट के रास्ते को आधे घंटे का बना देता है। बाईपास पर निवास करने वाले लोगों के लिए भी सड़क से उड़ती धूल बीमारियों और परेशानी का कारण बनी हुई थी। ग्रामीण इस सड़क के सुधार के लिए कई सालों से प्रयासरत है। गांव और हाईवे से निकलने वाले हर अधिकारी और जनप्रतिनिधि तक ग्रामीणों ने यह समस्या पहुंचाई थी। अब जाकर ग्रामीणों को राहत मिली है।
रखना होगा ध्यान : जानकारोंकी माने तो सिर्फ सड़क बनने से खुश होने की जरूरत नहीं है। सड़क मानकों के अनुसार नहीं बनी तो आने वाली बारिश में फिर से सड़क का यही हाल हो जाएगा। सड़क के दोनों तरफ बने नालों की उंचाई सड़क से ज्यादा होने के कारण बाईपास पर बसे रहवासी इलाके का सारा पानी सड़क पर ही जमा होता है इसके कारण सड़क बार-बार क्षतिग्रस्त हो जाती है। साथ ही सड़क के दोनों आेर बसी कॉलोनी भी सड़क से उपर है एेसे में बारिश का सारा पानी भी सड़क पर जमा होता है। इस समस्या को खत्म करने और सड़क को टिकाऊ बनाने के लिए सड़क का लेवल उपर उठाना होगा और पानी निकासी की व्यवस्था का ध्यान रखते हुए सड़क का निर्माण करवाना होगा।
अन्यथा जल्द ही सड़क पुन: पहले जैसी स्थिति में जाएगी।
संभाला कार्यभार
बाईपाससड़क के शिलान्यास से पहले प्रधान शोभा चौहान ने पंचायत समिति में कार्यभार संभाला। इस अवसर पर उपप्रधान देवीसिंह चौहान, बीडीआे प्रमोद दवे सहित पंचायत समिति का पूरा स्टाफ भी मौजूद रहा। इसी तरह आस-पास की कई ग्राम पंचायतों में नवनिर्वाचित सरपंचों ने भी कार्यभार संभाला।
प्रारंभकरवाया है कार्य
^बाईपाससड़क गौरव पथ योजना में बननी है। कार्य प्रारंभ हो गया है। जल्द ही निर्माण पूरा हो जाएगा और ग्रामीणों को राहत मिलेगी। सड़क निर्माण के समय जल निकासी बेहतर हो और सड़क पर पानी जमा नहीं हो इसका पूरा ध्यान रखना जरूरी होगा। -चैनाराममाली, सरपंच रायपुर
रायपुर. बाईपाससड़क निर्माण के लिए शिलान्यास करतीं प्रधान सरपंच।