पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रायपुर में मिला डेंगू का मरीज

रायपुर में मिला डेंगू का मरीज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चिकित्सा विभाग ने भिजवाई टीमें

चिकित्साविभाग को जैसे ही हालरिया बेरे के एक व्यक्ति को डेंगू के मरीज की सूचना मिली तो अधिकारियों ने बेरे पर मेडिकल टीम भिजवाकर वहां रहने वाले सभी लोगों के रक्त नमूने एकत्रित किए, जिनकी जांच की जा रही है। बुधवार को भी एक टीम रक्त नमूने एकत्रित करने वहां जाएगी, लेकिन इस टीम पर भी लोगों ने सवालिया निशान लगा दिए हैं। लोगों का आरोप है कि जब लैब से सही जांच रिपोर्ट ही नहीं मिल रही तो रक्त के नमूने लेने और उनकी जांच करने से लाभ कैसे हो सकता है। लोगों ने लैब की सेवाएं दुरूस्त करने की मांग की है।

कई बार आया है फर्क

पहलेभी कई बार रायपुर अस्पताल में स्थित लैब और निजी लैब की जांच रिपोर्ट में फर्क आया है। ग्रामीणों ने बताया कि इस बारे में कई बार चिकित्सा अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई सुधार नहीं हुआ है। ब्लड शुगर, हिमोग्लोबिन और साधारण बुखार और मलेरिया जैसी साधारण जांचों में भी कई बार फर्क आता है।

ये है मामला

पिछलेदिनों कपूरड़ी रोड स्थित हालरिया बेरा निवासी रामलाल माली के सोलह वर्षीय पुत्र सुरेश को बुखार ने जकड़ लिया। एक-दो दिन उन्होंने भी ध्यान नहीं दिया, लेकिन जब बुखार नहीं टूटा तो वे उसे लेकर रायपुर अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने सुरेश के रक्त के नमूनों की जांच करवाने को कहा। इस पर उन्होंने सरकारी अस्पताल में स्थित लैब में रक्त के नमूने दे दिए। जांच रिपोर्ट आई तो पता चला कि सुरेश टाइफाइड से पीड़ित है। जांच रिपोर्ट के आधार पर चिकित्सक ने भी उपचार लिख दिया। एक दिन दवा लेने के बाद भी जब कोई सुधार नहीं हुआ तो रामलाल अपने पुत्र को लेकर ब्यावर के एक निजी अस्पताल पहुंचा। चिकित्सकों ने सुरेश की हालत देखते हुए उसे भर्ती कर लिया और रक्त के नमूनों की जांच रिपोर्ट देखी। सरकारी लैब में हुई जांच पर अविश्वास दिखाते हुए निजी चिकित्सकों ने रामलाल को सुरेश की सभी जांचें पुन: करवाने को कहा। इस पर रामलाल ने फिर एक बार रक्त के नमूनों की पुन: जांच करवाई। जांच रिपोर्ट आई तो पता चला कि सुरेश टाइफाइड नहीं बल्कि डेंगू से पीड़ित है। रिपोर्ट देखने के बाद चिकित्सकों ने सुरेश को जोधपुर रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार जारी है।

सूचना मिलते ही संबंधित स्थान पर टीम भिजवा दी है। बुधवार को भी टीम वहां जाकर जांच करेगी। लैब की रिपोर्ट मे