पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षा अधिकार अधिनियम की जानकारी दी

शिक्षा अधिकार अधिनियम की जानकारी दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवली कलां. निकटवर्तीनोख गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में दो दिवसीय गैर आवासीय विद्यालय प्रबंधन समिति का प्रशिक्षण मंगलवार को संपन्न हुआ। इसमें ग्राम पंचायत निंबाहेड़ा कलां, रामपुरा कलां देवली कलां के प्राथमिक उच्च प्राथमिक विद्यालय के एसएमसी सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया। दक्ष प्रशिक्षक प्रधानाध्यापक रूपाराम नोख चेतन शर्मा थे। इस दौरान शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 की विस्तृत जानकारी दी गई। रूपाराम ने सर्व शिक्षा द्वारा किए जो रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यशाला का सर्व शिक्षा रायपुर के आरपी जगदीशसिंह कविया ने किया।