सेक्टर अधिकारी ने किया निरीक्षण
बीसीएमओरायपुर सेक्टर अधिकारी डॉ. सुरेश यादव ने गुरुवार को बिराटियां खुर्द के आंगनबाड़ी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इसके बाद गिरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर मौसमी बीमारियों के प्रति विशेष सतर्कता बरतने सजगता से कार्य करने के दिशा-निर्देश दिए। इससे पूर्व सेक्टर अधिकारी ने बिराटियां खुर्द गिरी के राजकीय विद्यालयों का भी निरीक्षण किया और बच्चों को मौसमी बीमारियों की जानकारी दी।
मौसमीबीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ी
बर. कस्बे में इन दिनों मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़ गए हैं। मरीज सरकारी निजी अस्पताल में अपना उपचार करवा रहे हैं। स्थानीय चिकित्सा प्रभारी डॉ. पुष्पेंद्रसिंह चौधरी ने बताया कि इन दिनों बुखार, उल्टी-दस्त के औसत 10 मरीज खांसी के 25 से 30 मरीज रोजाना रहे हैं।