- Hindi News
- नदियों पर बनी रपट पर जमी काई, कई वाहन चालक हो रहे दुर्घटनाग्रस्त
नदियों पर बनी रपट पर जमी काई, कई वाहन चालक हो रहे दुर्घटनाग्रस्त
क्षेत्रअरावली पर्वतमाला में गत दिनों हुई अच्छी बारिश से कई नदियों में आज भी पानी बह रहा है। नदियों की रपट पर लगातार पानी बहने से उस पर काई जाने से यहां से गुजरने वाले राहगीरों वाहन चालकों को परेशान होना पड़ रहा है। वहीं, कई वाहन चालक इसकी वजह से दुर्घटनाग्रस्त भी हो गए हैं। क्षेत्र के डायलाना कला, रायपुरिया, इंदरवाड़ा-सोमेसर नदी में पानी बहने से रपट पर काई आने से पिछले दो सप्ताह में कई बाइक सवार फिसलने से चोटिल हो चुके हैं। इसके अलावा ट्रैक्टर ट्रक भी फिसलकर इन नदियां में पलटी खा चुके हैं। गत दिनों रायपुरिया नदी में सीमेंट से भरा ट्रक पलट गया था, जिससे लाखों रुपए की सीमेंट खराब हो गई और चालक बाल-बाल बचा था। वहीं, इंदरवाड़ा नदी में शनिवार को फुसाराम चौधरी अपने ट्रैक्टर से सोमेसर से इंदरवाड़ा जा रहा था, वो भी काई की वजह से दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
खिंवाड़ा. रायपुरिया नदी में पलटा ट्रैक्टर।