पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डकैती का एक और आरोपी गिरफ्तार

डकैती का एक और आरोपी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर मारवाड़| थानाक्षेत्र के बांसिया ग्राम में किसान परिवार के साथ हुई पैंतालीस लाख की डकैती के मामले में थाना पुलिस ने सोमवार को एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

थानाधिकारी मांगीलाल विश्नोई ने बताया कि पिछले दिनों बांसिया निवासी नरसिंग राम सीरवी उसके परिजनों को बंधक बनाकर कुछ लोग अड़तीस लाख रुपए नगद सात लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर चुरा ले गए थे। मामले की पड़ताल के बाद पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने कुछ अन्य लोगों के लिप्त होने की जानकारी दी। इस पर पुलिस ने अन्य चार आरोपियों की तलाश भी प्रारंभ की। इस दौरान खाबडा आेसिया निवासी सुनिल उर्फ सुंडिया विश्नोई पुलिस के हत्थे चढ़ गया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।