पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मनरेगा कार्मिकों काे प्रशिक्षण

मनरेगा कार्मिकों काे प्रशिक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा|मनरेगा केतहत पंचायतीराज विभाग के अलावा अन्य विभागों की भूमिका बढ़ाने सहित बेहतर काम के लिए सोमवार को कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें भीलवाड़ा चित्तौड़गढ़ के कार्मिकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में मनरेगा के तहत स्थाई परिसंपत्तियों के सृजन के लिए विभिन्न विभागों की सहभागिता बढ़ाने, मनरेगा के साथ कन्वर्जन करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। जिप सीईओ रामपाल शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों को चाहिए कि गांव में किस काम की ज्यादा जरूरत है उसी हिसाब से प्रस्ताव तैयार करवाएं। प्रशिक्षण में जिले के पिछड़े ब्लॉक कोटड़ी, जहाजपुर, रायपुर शाहपुरा के अधिकारियों को अलग से कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए। एक्सईएन इंद्रजीत निमेष ने नए नियमों की जानकारी दी।

भीलवाड़ा. कलेक्ट्रेटमें मनरेगा के तहत कर्मचारियों को ट्रेनिंग देते अफसर।