पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्वालिफायर में बाहर हुए मुंबई इंडियंस

क्वालिफायर में बाहर हुए मुंबई इंडियंस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज नेटवर्क | रायपुर

चैंपियंसलीग के गत विजेता मुंबई इंडियंस का सफर इस बार क्वालिफायर में ही थम गया। कीवी टीम नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स ने आखिरी क्वालिफाइंग मैच में मंगलवार को मुंबई को सात विकेट से मात दे मुख्य दौर में जगह बनाई। उसके लिए ओपनर केन विलियम्सन के शानदार 53 रन और दूसरे ओपनर एंटोन डेवकिच के 39 रन की पारी खेल टीम को आसान जीत दिलाई। मुंबई की हार के साथ ही पाक टीम लाहौर लायंस ने भी मुख्य दौर में प्रवेश कर लिया है।

टॉस जीत पहले फील्डिंग करने उतरी नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट ने मुंबई इंडियंस को 9/132 रन ही बनाने दिए। जवाब में उसने 17.2 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मलिंगा, हरभजन और प्रज्ञान ओझा जैसे गेंदबाज रंगहीन रहे।

अर्धशतकीय पारी के दौरान केन विलियम्सन।