पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीत से उम्मीदें कायम रखीं मुंबई इंिडयंस ने

जीत से उम्मीदें कायम रखीं मुंबई इंिडयंस ने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज नेटवर्क | रायपुर

लैंडलसिमंस (76*) और माइक हसी (60) के अर्धशतकों की मदद से गत चैंपियन मुंबई इंिडयंस ने चैंपियंस लीग टी-20 के अपने दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में सदर्न एक्सप्रेस को नौ विकेट से हरा दिया। इसी के साथ उसने मुख्य दौर में पहुंचने की अपनी उम्मीदें बरकरार रखी हैं। मुंबई आखिरी लीग मुकाबले में मंगलवार को नाॅर्दर्न नाइट्स से भिड़ेगी।

सदर्न एक्सप्रेस को 6/161 रन पर रोकने के बाद मुंबई ने 16.2 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। सिमंस-हसी ने पहले विकेट के लिए 139 रन जोड़े। 51 गेंद पर 76 रन बनाने वाले सिमंस को मैन ऑफ मैच का पुरस्कार मिला। कप्तान पोलार्ड ने सात गेंदों पर 20 रन की अविजित पारी खेली। उन्होंने इस दौरान तीन छक्के जमाए।

नाइट्सकी आंधी में उड़े लाहौर के लायंस

चैंपियंसलीग टी-20 के अपने पहले क्वालिफायर मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराने वाली पाक टीम लाहौर लायंस को रविवार को न्यूजीलैंड की नॉर्दर्न नाइट्स के हाथों हार झेलनी पड़ी। नाइट्स ने लायंस को 72 रन से करारी शिकस्त दी। नाइट्स के 170 रन के जवाब में लाहौर की टीम 98 रन पर ही ढेर हो गई। नॉर्दर्न नाइट्स की यह लगातार दूसरी जीत है। इससे मुख्य दौर में पहुंचने का उसका दावा बेहद मजबूत हो गया है।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम लाहौर लायंस की शुरुआत खराब रही। ओपनर नासिर जमशेद (5) और अहमद शहजाद (2) 12 रनों के अंदर पैवेलियन लौट गए। कप्तान हफीज (5) और उमर अकमल (1) भी जल्द आउट हो गए।