दो दिवसीय शिविर का निरीक्षण किया
भास्कर न्यूज | रायपुर मारवाड़
राजकीयउच्च प्राथमिक विद्यालय हरिपुर में सोमवार से दो दिवसीय सामुदायिक गतिशीलता शिविर का शुभारंभ हुआ।
सामुदायिक गतिशीलता प्रशिक्षण शिविर के व्यवस्थापक हिम्मतसिंह सांखला ने बताया कि नोडल केन्द्र की ग्यारह विद्यालयों के एस.एम.सी. अध्यक्षों तथा सदस्यों को दक्ष प्रशिक्षक ओमप्रकाश माली द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। आर.पी. ऋतु अग्रवाल ने शिविर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर शिविर प्रभारी सोहनलाल नौगिया के अलावा विद्यालय स्टाफ भी मौजूद था।