पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रायपुर में पंचायत की चौबीस दुकानों का रिकॉर्ड गायब

रायपुर में पंचायत की चौबीस दुकानों का रिकॉर्ड गायब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यह है मामला| गौरतलबहै कि पिछले दिनों ग्राम पंचायत ने रायपुर ने मेला चौक ग्राम के अन्य स्थानों पर स्थित अपनी 24 दुकानें खाली करवाने के लिए दुकानदारों को नोटिस दिए। इस पर दुकानदारों ने ग्राम पंचायत की कार्रवाई को गैरकानूनी बताते हुए पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर दुकानें खाली नहीं करवाने का निवेदन किया। इस दौरान रायपुर प्रधान लाल मोहम्मद ने जिला परिषद की बैठक में मामला उठाया और जांच की मांग की। इस पर परिषद की टीम रायपुर पहुंची और ग्रामीणों, दुकानदारों और ग्राम पंचायत का पक्ष सुनकर रिपोर्ट जिला प्रमुख और सीईआे के सामने रख दी। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने दुकानदारों और ग्राम पंचायत को रिकार्ड के साथ जिला परिषद बुलाया। दोनों पक्ष वार्ता के लिए पहुंचे भी, लेकिन उस दिन भी काई निर्णय नहीं हो सका क्योंकि तो दुकानदारों के पास कोई रिकार्ड था ही ग्राम पंचायत के पास। इस पर सीईआे ने ग्राम पंचायत को दो दिन में रिकार्ड उपलब्घ करवाने के निर्देश दिए, लेकिन पांच दिन बीत जाने के बाद भी ग्राम पंचायत रिकार्ड पेश नहीं कर सकी।

गौरतलबहै कि दुकानों का ही नहीं पंचायत से अन्य भी कई जरूरी मामलों के दस्तावेज गायब है। वर्तमान ग्रामसेवक से पहले रायपुर ग्राम पंचायत में पदस्थापित ग्रामसेवक कई पट्टा बुके और अन्य जरूरी दस्तावेज अपने साथ ले गए। अधिकारियों वर्तमान ग्रामसेवक द्वारा बार-बार मांगने के बावजूद उनके द्वारा रिकार्ड उपलब्ध नहीं करवाया जा रहा। इसके बावजूद स्थानीय अधिकारी रिकार्ड उपलब्ध करवाने के लिए तो उस पर दबाव बना रहे हैं और ही काेई कार्रवाई की जा रही है। एेसे में वर्तमान ग्रामसेवक के सामने अधिकारियों के आदेशों की पालना करना चुनौती बन गया है।

नहीं है रिकार्ड

^चार्जदेते समय दुकानों से संबंधित रिकार्ड उपलब्ध ही नहीं करवाया गया। सीईआे के आदेश मिलने के बाद से ही तत्कालीन ग्रामसेवक को रिकार्ड उपलब्ध करवाने के लिए कह दिया, लेकिन वे रिकार्ड नहीं पहुंचा रहे हैं। विजयप्रकाशशर्मा, ग्रामसचिव, रायपुर मारवाड़