- Hindi News
- रायपुर पंचायत की चौबीस दुकानों का रिकॉर्ड गायब
रायपुर पंचायत की चौबीस दुकानों का रिकॉर्ड गायब
रायपुर मारवाड़. ग्रामपंचायत रायपुर की चौबीस दुकानों का रिकार्ड ही पंचायत कार्यालय से गायब है। इधर, दुकानें खाली करवाने का मामला जिलास्तर के अधिकारियों तक पहुंचने के चलते अधिकारी ग्राम पंचायत प्रशासन पर रिकार्ड उपलब्ध करवाने के लिए दबाव बना रहे हैं। ऐसे में ग्राम पंचायत ऊहापोह की स्थिति में है कि अधिकारियों को जवाब क्या दिया जाए।
यहहै मामला : गौरतलबहै कि पिछले दिनों ग्राम पंचायत ने रायपुर ने मेला चौक ग्राम के अन्य स्थानों पर स्थित अपनी 24 दुकानें खाली करवाने के लिए दुकानदारों को नोटिस दिए। इस पर दुकानदारों ने ग्राम पंचायत की कार्रवाई को गैरकानूनी बताते हुए पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर दुकानें खाली नहीं करवाने का निवेदन किया। इस दौरान रायपुर प्रधान लाल मोहम्मद ने जिला परिषद की बैठक में मामला उठाया और जांच की मांग की। इस पर परिषद की टीम रायपुर पहुंची और ग्रामीणों, दुकानदारों और ग्राम पंचायत का पक्ष सुनकर रिपोर्ट जिला प्रमुख और सीईआे के सामने रख दी। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने दुकानदारों और ग्राम पंचायत को रिकार्ड के साथ जिला परिषद बुलाया। दोनों पक्ष वार्ता के लिए पहुंचे भी, लेकिन उस दिन भी काई निर्णय नहीं हो सका क्योंकि तो दुकानदारों के पास कोई रिकार्ड था ही ग्राम पंचायत के पास। इस पर सीईआे ने ग्राम पंचायत को दो दिन में रिकार्ड उपलब्घ करवाने के निर्देश दिए, लेकिन पांच दिन बीत जाने के बाद भी ग्राम पंचायत रिकार्ड पेश नहीं कर सकी।
^चार्ज देते समय दुकानों से संबंधित रिकार्ड उपलब्ध ही नहीं करवाया गया। सीईआे के आदेश मिलने के बाद से ही तत्कालीन ग्रामसेवक को रिकार्ड उपलब्ध करवाने के लिए कह दिया, लेकिन वे रिकार्ड नहीं पहुंचा रहे हैं। विजयप्रकाशशर्मा, ग्रामसचिव, रायपुर मारवाड़