पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पटरी से उतरी सदर्न एक्सप्रेस

पटरी से उतरी सदर्न एक्सप्रेस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर. चैंपियंसलीग टी-20 के क्वालिफायर मुकाबलों के पहले मैच में न्यूजीलैंड की नॉर्दर्न नाइट्स ने श्रीलंका की सदर्न एक्सप्रेस को सात विकेट से हराया। विजेता टीम की ओर से केन विलियम्सन ने 52 रन बनाए। बारिश के कारण मैच दो घंटे देरी से शुरू हुआ। इस कारण मैच को 10-10 ओवर का कर दिया गया। सदर्न एक्सप्रेस ने पहले खेलते हुए 92 रन बनाए। नाइट्स ने 9.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नॉर्दर्न नाइट्स के लिए ओपनर केन विलियम्सन (52) और एंटन डेवकिच ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े। डेवकिच (14) को महारुफ ने परेरा के हाथों कैच कराया। इसके बाद उतरे डेनियल फ्लिन (14) ने विलियम्सन के साथ दूसरे विकेट के लिए चार ओवर में 33 रन जोड़कर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। नॉर्दर्न की ओर से डेनियल हैरिस (10) और स्कॉट स्टाइरिस (4) नाबाद रहे। हैरिस ने संचिता की गेंद पर चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई। सदर्न के लिए परवेज महारुफ ने दो विकेट लिए। इससे पहले कीवी टीम के कप्तान ने बारिश के बाद टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सदर्न के ओपनर बल्लेबाल कुशल परेरा (37) और गुनातिलका (39) ने पहले विकेट के लिए छह ओवरों में 55 रन जोड़कर शानदार शुरुआत दिलाई। सदर्न ने आठ ओवर में 1/82 रन बना लिए थे और लग रहा था की टीम का स्कोर 100 के ऊपर जाएगा, लेकिन अगले दो ओवर में टीम केवल 10 रन बना सकी और चार विकेट भी खो दिए।

मैच के 9वें ओवर में बाउल्ट ने गुनातिलाका और कप्तान जेहान मुबारक (1 रन) को आउट किया और ओवर में केवल 4 रन दिए। मैच के आखिरी ओवर में टिम साउदी ने छह रन दिए और सदर्न एक्सप्रेस के दो विकेट गिरे। नॉर्दर्न की ओर से बाउल्ट ने दो जबकि साउदी और स्टाइरिस ने एक-एक विकेट लिए।