छत से गिरकर युवक की मौत
भास्कर न्यूज. रायपुरमारवाड़
बर गांव में शुक्रवार देर रात नींद में छत से गिर जाने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बलुंदा गांव का यह युवक बर में अपनी बहनोई के घर आया हुआ था। पुलिस ने शनिवार सुबह पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार बलुंदा गांव पन्नाराम मेघवाल पुत्र भैराराम शुक्रवार को बर गांव में अपने बहनोई केसाराम के घर आया था। रात को खाना खाकर वह मकान की छत पर सो गया। रात में नींद की झपकी में वह छत से उतर रहा था कि संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया। इस हादसे में पन्नाराम की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के छोटे भाई कानाराम की रिपोर्ट पर मामले में मर्ग कायम कर शव परिजनों को सौंप दिया।