प्रदेश में बारिश-ओले कण-कण कंपकंपाया
सीकर की सूखी रेवासा झील में मिट्टी पर जमी ओस।
श्रीगंगानगर सबसे ठंडा
शहरअधिकतम न्यूनतम
श्रीगंगानगर19.7 6.1
फतेहपुर 23.4 6.8
चूरू 23.2 09.8
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)
यहां ओले-बारिश : कोटाके आवां, करौली के मासलपुर में ओले गिरे। सलेमपुर, मांडरायल और कैलादेवी में बारिश हुई। झालावाड़ के रायपुर में एक इंच बारिश हुई।
जयपुर. प्रदेशमें लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी बारिश हुई और ओले गिरे। कई शहरों में दिनभर सूरज के दर्शन नहीं हुए। दिनभर शीतलहर चलती रही। कुछ जगह कोहरा भी रहा। इससे तापमान में गिरावट गई। ग्रामीण इलाकों में ओस की बूंदें बर्फ में बदल गई। जयपुर शहर में दोपहर तक सूरज बादलों की ओट में रहा और ठंडी हवा से सर्दी बढ़ गई। जयपुर में न्यूनतम पारा 14.4 रहा।