धरने की चेतावनी दी
रायपुर मारवाड़ | नगरमें स्थित मॉडर्न विद्यालय एवं उसके आसपास के घरों में कई दिनों से नलों में पानी नहीं आने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने शीघ्र पेयजल सप्लाई बहाल नहीं करने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है। नगर के बीच बाजार में स्थित मॉडर्न विद्यालय एवं उसके पिछवाड़े में स्थित मोहल्ले के घरो में कई दिनों से पेयजल की सप्लाई नहीं हो रही है। मॉडर्न विद्यालय के उमेश बाबू शुक्ला ने बताया कि विद्यालय में करीब 500 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत है। पेयजल आपूर्ति के अभाव में इन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में अधिकारियों को ज्ञापन भेजा।
ज्ञापन में बताया कि शीघ्र पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।