जोनल वनडे के लिए राजस्थान की तीन खिलाड़ियों का चयन
जयपुर | 16से 21 फरवरी तक रायपुर में खेली जाने वाली अंडर-23 विमन इंटर जोनल वनडे टीम में राजस्थान की तीन खिलाड़ियों बबीता मीणा, श्वेता बिश्नोई और ज्वाला बिजरानिया का चयन किया गया है। बबीता काे टीम का उपकप्तान भी बनाया गया है।
बबीताऔर श्वेता का चयन
सेंट्रलजोन सीनियर वुमेन सिलेक्शन कमेटी ने आगामी 26 फरवरी से 16 मार्च तक पेर्चेरला में खेली जाने वाली सीनियर वुमेन इंटर जोनल (3 दिवसीय मैच) प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सेंट्रल जोन सीनियर वुमेन टीम का चयन किया। इसमें राजस्थान की दो खिलाड़ियों बबीता मीणा और श्वेता बिश्नोई का भी चयन किया गया है।
प्रशिक्षणशिविर के लिए चयनित खिलाड़ी
सेंट्रलजोन जूनियर सिलेक्शन कमेटी ने जेडसीए में 2016 के दौरान अंडर-16 अंडर-19 आयु वर्ग में प्रशिक्षण के लिए राजस्थान के इन खिलाड़ियों का चयन किया है। अंडर-19वर्ग : खलीलअहमद, सलमान खान, कार्तिकेय चौधरी, सूरज आहूजा, अजय गिगना, राहुल चाहर। अंडर-16: अंशुलगढ़वाल, निखिल शुक्ला, आशीष इंदौरिया।