पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जंगल में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

जंगल में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेंदड़ा | थानेकी बगड़ी चौकी क्षेत्र के जंगल में एक युवक का शव गुरुवार को पेड़ पर लटका मिला। शव करीब दो से तीन दिन पुराना है। सूचना पर मौके पर पहुंची सेंदड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर राजकीय चिकित्सालय रायपुर के चीरघर में रखवाया है। जहां देर शाम उसकी शिनाख्त हो पाई। पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि एक युवक का शव जंगल में पेड़ पर लटका है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया तथा युवक की तलाशी ली। लेकिन उसकी पहचान का कोई साक्ष्य नहीं मिला। जिस पर पुलिस ने उसे अज्ञात मानते हुए रायपुर मोर्चरी में रखवा दिया। देर शाम उसकी शिनाख्त गोरधन (25) पुत्र कूपसिंह रावत निवासी डिडेलाव का बाडिय़ा, कालब कलां के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार शव दो से तीन दिन पुराना है। शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को कराया जाएगा।