पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धोलीधेड़ गांव में आम रास्ते से अतिक्रमण हटाया

धोलीधेड़ गांव में आम रास्ते से अतिक्रमण हटाया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | रायपुर मारवाड़

ग्रामपंचायत बिराटियां कलां के अन्तर्गत धोलीधेड़ ग्राम में आम रास्ते पर किये गये अतिक्रमण को बुधवार को पुलिस एवं प्रशासन की मौजूदगी में हटा दिया गया। अतिक्रमण हटाये जाने पर ग्रामीणों को काफी राहत महसूस हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बिराटियां कलां के धोलीधेड़ ग्राम के आम रास्ते पर करीब एक दर्जन से अधिक लोगो ने बाड़े बना कर तथा कच्चे निर्माण कर अतिक्रमण कर लिया तथा आम रास्ते को बहुत छोटा बना दिया था। जिसके कारण ग्रामीणों एवं वाहनों के आवागमन में काफी बाधा उत्पन्न हो रही थी। ग्राम पंचायत बिराटियां कलां द्वारा काफी प्रयास करने के बाद भी जब अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका तो अतिक्रमण हटाने के लिए पंचायत एवं ग्रामीणों ने प्रशासन से अतिक्रमण हटाने का आग्रह किया। जिस पर बुधवार को रायपुर नायब तहसीलदार प्रकाशचंद्र के नेतृत्व में प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और पुलिस तथा प्रशासन की मौजूदगी में अतिक्रमण को हटा दिया गया। तीन जेसीबी मशीनों से करीब आधा दिन तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चलती रही। जेसीबी मशीन ग्राम पंचायत बिराटियां कलां द्वारा उपलब्ध करवाई गई। इस अवसर पर भू अभिलेख निरीक्षक चैनाराम पटेल, बिराटियां कलां पटवारी बच्चूसिंह एवं सरपंच ओमप्रकाश बागड़ी मौके पर मौजूद रहे।

कईवर्षों से था अतिक्रमण : बिराटियांकलां सरपंच ओमप्रकाश बागड़ी एवं नायब तहसीलदार प्रकाशचंद के अनुसार ग्रामीणों ने कई सालों से आम रास्ते पर अतिक्रमण कर रखा था। वर्षों पुराने अतिक्रमण को हटाये जाने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी राहत महसूस हुई है। अतिक्रमियों ने केवल श्मशान जाने वाले आम रास्ते पर बल्कि रास्ते की नालियों पर भी अतिक्रमण कर उन्हें अवरूद्ध कर दिया था। श्मशान जाने वाला रास्ते सरकारी रिकार्ड में चालीस फुट चौड़ा हैं जबकि मौके पर केवल चौदह फीट ही चौड़ा पाया गया, जिस पर अतिक्रमण हटा कर आम रास्ते को पुन: चालीस फुट चौड़ा कर दिया गया। शेष|पेज15



रात्रिचौपाल में भी उठा मुद्दा

हाजीवास ग्राम में गत दिनों आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामिणों ने जिला कलेक्टर से अतिक्रमण हटाने की मांग की थी। जिस पर जिला कलेक्टर ने रायपुर तहसीलदार को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये थे।

खबरें और भी हैं...