- Hindi News
- मतदाता सूची पुनरीक्षण के िलए प्रगणकों काे प्रशिक्षण
मतदाता सूची पुनरीक्षण के िलए प्रगणकों काे प्रशिक्षण
रायसिंहनगर. मतदातासूचियों के पुनरीक्षण अभियान को लेकर शुक्रवार से प्रगणक का प्रशिक्षण यहां मिनी सचिवालय में शुरू हुआ। प्रथम दिन बूथ संख्या 1 से 45 तक के प्रगणक को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण चुनाव कार्यालय के प्रवीण कुमार मास्टर ट्रेनर रामकुमार ओझा ने दिया। प्रशिक्षण में बताया गया कि इस बार विधानसभा मतदाता सूचियों से ही पंचायत चुनाव के लिए वार्ड वाइज सूचियां तैयार की जाएंगी। इसके लिए चुनाव विभाग ने नया सोफ्टवेयर तैयार किया है। चुनाव शाखा के प्रवीण कुमार ने बताया कि प्रगणक को पंचायत चुनाव 2009 की सूचियां उपलब्ध करवाई गई हैं जिनसे विधानसभा मतदाताओं के पंचायत में वार्ड की पहचान कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि 10 नवंबर तक सूचियों का प्रकाशन होगा तथा उसके बाद आपत्तियां ली जाएंगी। उन्होंने बताया कि विधानसभा मतदाता सूची का अपडेशन 15 अक्टूबर से प्रति वर्ष की तरह होगा। प्रगणक को दोहरी प्रविष्टियों की जांच के लिए भी सूचियां उपलब्ध करवाई गई है। मास्टर ट्रेनर रामकुमार ओझा ने बताया कि बूथ 46 से 90 का प्रशिक्षण शनिवार को होगा।
रायसिंहनगर. प्रगणकों को प्रशिक्षण देते हुए चुनाव शाखा के प्रवीण कुमार।